गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की मांग को लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी में अरदास करने जा रहे दिल्ली और आसपास क्षेत्रों के करीब 150 सिख समाज के प्रतिनिधियों को पुलिस ने सोमवार को खानपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया।
पुलिस से जमकर नोकझोंक
इससे गुस्साए समाज के लोगों ने लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भी जमकर नोकझोंक हुई।
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
मुख्यमंत्री से बात कराने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों को मौके पर जुटे अधिकारियों ने चुनाव के बाद बात कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। पथरी, श्यामपुर और ज्वालापुर में भी सिखों के जत्थे रोक दिए।
सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कोई भी सिख हरकी पैड़ी तक नहीं पहुंच पाया। नई दिल्ली से सिख फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार जीएस बब्बर के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधि सुबह हरिद्वार आ रहे थे।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
स्थानीय प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने तड़के ही प्रदेश के सारे बॉर्डर सील कर दिए थे। भगवानपुर, नारसन, रायसी बालावाली और खानपुर क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा था।
गुरुद्वारा की घोषणा के बिना वापस नहीं जाएंगे
सुबह नौ बजे कारों का काफिला खानपुर की ओर से आता देख पुलिस ने सिख संगत को रोक लिया। हरिद्वार जाने की मांग पर पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक हुई।
मौके पर पहुंचे एसपी देहात अजय सिंह, एसडीएम एमडी जोशी सीओ मनोज कत्याल, स्वतंत्र कुमार आदि अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सिख संगत ने चेतावनी दी बिना ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा की घोषणा के वह वापस नहीं जाएंगे। पुलिस ने निषेधाज्ञा लगी होने की बात कहकर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
हालात को बिगड़ता देख विशेष रूप से सीओ ऋषिकेश सरदार हरबंश सिंह को भी बुलाया गया, लेकिन संगत पीछे नहीं हटी। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की बात पर अड़ गए।
देर शाम मौके पर मौजूद अधिकारियों ने डीएम से बात करने के बाद प्रदर्शनकारियों को बताया कि डीएम ने चुनाव बाद सीएम से वार्ता कराने का भरो