फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के ‘भार’ से ‘हल्की’ हुईं लक्ष्मी जी

Fri, 01 Nov 2013 08:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करना कोई नई परंपरा नहीं है। लेकिन महंगाई की मार ने आम आदमी की जेब पर भार कुछ इस कदर बढ़ा दिया है कि इस त्योहार पर लक्ष्मी जी का ‘वजन’ हल्का हो गया है।
विज्ञापन


जी हां, त्योहार पर अमूमन 50 ग्राम तक की मूर्तियों का चलन ज्यादा रहता था, लेकिन इस बार लोग 30 ग्राम की मूर्ति खरीदने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

सोने का रेट स्थित
कुछ समय पहले सोने के भाव के 32 हजार तक पहुंच जाने पर ज्वेलरी की खरीद करने वालों ने इस ट्रेंड को जन्म दिया था। गहनों का वजन घटाकर उन्होंने इसकी डिजाइनिंग पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

इसी तरह का ट्रेंड इस दिवाली लक्ष्मी जी, गणेश जी की मूर्तियों में देखने को मिल रहा है। अब सोने का रेट स्थिर है, लेकिन सोने के खरीदार पूरी तरह रंग में दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन


लक्ष्मी को खुश करने के लिए चीनी चिन्ह
घर में आर्थिक संपन्नता लाने केलिए यानी लक्ष्मी जी को खुश करने केलिए लोग चीनी शुभ चिन्हों का बड़ी संख्या में सहारा ले रहे हैं। चीनी वास्तु और फेंगशई विधा से जुड़े उत्पाद बढ़ रहे हैं। महज 20 रुपये से शुरू कर लाफिंग बुद्धा, क्रोमोटन जैसे उत्पाद लोगों को खूब लुभा रहे हैं।

इंटरनेट पर बताए टोटकों का ले रहे सहारा
आन लाइन भी ग्राहक लक्ष्मी को खुश करने के टोटके तलाश रहे हैं। किसी ने अपने घर को वास्तु विशेषज्ञ के बताए पेंट से रंगवाया है तो किसी ने घर में किचन की दिशा बदल डाली है। यह इसलिए ताकि दिवाली पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो, यहां लक्ष्मी जी का वास रहे।

चांदी की अष्टलक्ष्मी, अष्टगणेश के सिक्कों की बढ़ी मांग
देहरादून। सोने की तेजी के बीच चांदी के सिक्कों की खरीद की तरफ रुझान तेजी से बढ़ा है। बाजार में इस बार लक्ष्मी जी और गणेश जी के आठ चित्रों वाले अष्ट लक्ष्मी और अष्ट गणेश के चांदी के सिक्के जबरदस्त चलन में हैं। 8 ग्राम के एक सिक्के की कीमत 1600 रुपये है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें