फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जाना लोगों का हाल

Fri, 28 Jun 2013 04:43 PM IST
पैठाणी/देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राठ क्षेत्र में दैवी आपदा की चपेट में आए पैठाणी बाजार, चुठाणी, गमड़ू और मथि गांव समेत कई गांवों में जाकर प्रभावित परिवारों का हालचाल पूछा। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दैवी आपदा से उनकी कृषि भूमि, मकान, गोशाला और पशुओं को नुकसान हुआ है। चोपड़ा गांव के लोगों ने बताया कि अतिवृष्टि से शोबत सिंह, नारायण सिंह, हरीश लाल, श्याम सिंह की गोशालाएं एवं लक्ष्मण सिंह, दर्शन लाल, सुमेरू लाल के मकान आदि नष्ट हो गए हैं।

विधायक गोदियाल ने कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए सीएम पर दबाव डालेंगे। इस मौके पर राजस्व, पेयजल, लोनिवि और ऊर्जा निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने भी बांटी राहत सामग्री
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राठ क्षेत्र में आपदा से प्रभावित पैठाणी बाजार और चुठाणी समेत विभिन्न गांवों जाकर राशन और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैठाणी बाजार, डांग और मलुंड समेत विभिन्न गांवों में जाकर क्षति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों का हालचाल भी पूछा। इस मौके पर जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र रौथाण, भाजपा जिलाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, विनोद नेगी और डा. मनवर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें