फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : घर के पास तालाब में उतराता मिला मासूम का शव, पांच दिन पहले हुआ था गायब

Sun, 05 Feb 2023 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अजबैयां सुदुनीपुरकला गांव में रविवार की सुबह घर से तकरीबन 200 मीटर दूर तालाब में पांच साल के सत्यम भारतीया का शव उतराता मिला। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका दिया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : सत्यम भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अजबैयां सुदुनीपुरकला गांव में रविवार की सुबह घर से तकरीबन 200 मीटर दूर तालाब में पांच साल के सत्यम भारतीया का शव उतराता मिला। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने सरायइनायत थाने का घेराव भी किया।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के आरोप पर पड़ोसी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही थी।सरायइनायत थाना क्षेत्र के अजबैयां गांव निवासी राजकुमार भारतीया उर्फ डंगर मजदूरी करता है। उसके दो बेटों और एक बेटी में बड़ा सत्यम भारतीया (5) गांव के ही सरकारी प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। सत्यम एक फरवरी की दोपहर तकरीबन तीन बजे पड़ोस के बच्चों के साथ घर से कटी पतंग पकड़ने लिए गया था। कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने सत्यम की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक जानकारी नहीं मिल सकी।

Trending Videos

Prayagraj News : मासूम का शव मिलने के बाद खोजबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

अगले दिन पिता राजकुमार ने पुलिस को उसके लापता होने की तहरीर दी तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पता चला कि सत्यम आखिरी बार घर से 200 मीटर दूरी पर स्थित तालाब के पास देखा गया था। इस पर परिजनों ने उसी दिन ग्रामीणों के साथ शीतला मंदिर के पास छोटे तालाब में जाल डाल कर तलाश की। इसी बीच सत्यम के परिजनों ने पड़ोसी पर उसे गायब करने का शक जताया तो पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

Prayagraj News : घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार को ग्राम प्रधान देवराज सिंह की सुपुर्दगी में देकर दोनों को छोड़ दिया गया। रविवार की सुबह गांव का युवक प्रदीप शौच करने के लिए बगीचे की ओर गया था, तभी तालाब में सत्यम का उतराता शव दिखा। उसने शोर मचाया तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। शव मिलने से गांव में खलबली मच गई। पुलिस के साथ एसीपी फूलपुर मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में सत्यम का शव तालाब के बाहर निकाला गया।

सत्यम की दाईं जांघ और गुप्तांग के काफी हिस्से का मांस गायब था। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान नहीं मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। कुत्ता तालाब के बगल में सरसों के खेत में कुछ दूर तक गया। वहां पर सरसों की फसल दबी हुई और पत्तियों पर खून के निशान मिले। पुलिस ने सत्यम के घर से उसके कपड़े और जूते मंगाकर खोजी कुत्ता को सुंघाया तो वह पड़ोसी की छत पर गया और लौट आया। पुलिस ने पड़ोसी को दोबारा हिरासत में ले लिया है। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सबकुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

मासूम की हत्या में प्रधान समेत सात पर हत्या का केस दर्ज

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदुनीपुरकला गांव में पांच साल के मासूम सत्यम भारतीया की मौत मामले में पुलिस ने उसके पिता राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात में लिखी गई गुमशुदगी में नामजद करते हुए रतनलाल, अर्जुन, गोपाल पुत्र रतनलाल, तारा देवी पत्नी रतन लाल निवासी अजबैया, सुदनीपुरकला, रतनलाल के साले होरीलाल निवासी मुगर्सन थाना उतरांव, ग्राम प्रधान देवराज तथा पावश सिंह निवासी सुदनीपुरकला के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। होरीलाल को छोड़ बाकी पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें