फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में बीहड़ में बंधा मिला युवक

Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के यमुना के पास गुरुवार की सुबह लोगों ने एक युवक को बंधा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।   गुरुवार की सुबह लोग लोग शौचक्रिया के लिए निकले थे। लोगों ने धूमनपुरा के पास यमुना किनारे एक युवक को बंधा  देखा।  उसके हाथ पैर बंधे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बंधन मुक्त किया।
विज्ञापन


उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनीश राठौर  निवासी छीतापुर थाना अजीतमल बताया। उसने बताया कि एक माह पूर्व गांव से उसके रिश्तेदाराें ने अपहरण कर लिया था वह उसे बीहड़ में रखते थे। वह उसे मध्य प्रदेश ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्हें ले जाने का मौका नही मिला । वह उसे छोड़कर भाग निकले। बाद में लोगों ने उसे मुक्त कराया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद जानकारी की तो मामला कुछ और ही निकला। कोतवाल जीवाराम यादव ने बताया कि अनीश ने हमीरपुर में अपने रिश्तेदारों ने एक ट्रैक्टर खरीदा था लेकिन उसने पैसा नहीं दिया। रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर वापस मांगा तो उसने ट्रैक्टर भी वापस नहीं किया जिसको लेकर उन्होंने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वह गायब था। वह रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास में था। इस कारण उसने अपहरण का नाटक रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें