फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 09 Oct 2017 09:48 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कौड़िया थाना क्षेत्र के चयपुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की रात में घर लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया और उसे मरणासन्न कर भाग निकले। युवक को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


कौडिय़ा थाना क्षेत्र के चयपुरवा गांव के रहने वाले राम गोपाल तिवारी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब नौ बजे उनका नाती रामलोचन (24) गांव के बाहर स्थित परचून की दुकान से घरेलू सामान लेने के लिए गया था। वह सामान लेकर लौट रहा था कि प्राथमिक स्कूल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

रामगोपाल के मुताबिक हमलावरों ने रामलोचन की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।  रामलोचन की चीख सुनकर जब घर के लोग दौड़े तो हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


परिवार के लोग घायल रामलोचन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। कौड़िया थाने के उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें