फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 10 Oct 2017 10:49 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से मजदूरी करके घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पड़ोस के गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से अंगौछे से लटकता मिला। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी कमलेश के तीन बेटों राजेश (25), आशीष (22) में राजीव (19) सबसे छोटा था। तीनों दिल्ली में मजदूरी करने गए थे। सोमवार रात करीब नौ बजे राजीव दिल्ली से मजदूरी करके घर लौटा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे राजीव परिजनों को कुछ बताए बगैर घर से निकल गया। करीब दस बजे तक राजीव के घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन चालू की। मां रिश्तेदारी में उसकी खोजबीन के लिए फर्रुखाबाद बेटी के यहां चली गईं। दोपहर करीब एक बजे धर्मपुर के मजरा अहमदपुर के ग्रामीण आम के बाग पहुंचे तो वहां अंगौछा से राजीव का शव लटकता मिला। पिता कमलेश परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने आत्महत्या की वजह नहीं बताई है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें