फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
hang
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना क्षेत्र बिल्हौर के गांव नेडवा मजरा जमौली निवासी राज किशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले उसने अपनी बहन सोनम की शादी माधौगंज थाना क्षेत्र के तेरवा गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र चेतराम से की थी। बताया कि शादी के बाद से धर्मेंद्र सोनम को किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करता था। मामला संज्ञान में आने पर उसने धर्मेंद्र को समझाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। राजकिशोर ने आरोप लगाया कि गुरुवार शाम आरोपी ने उसकी बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें