फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा जली महिला, एक झुलसी

Tue, 26 Apr 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग से जले मकान के बाद बची राख। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैसरगंज/जरवल। पयागपुर, कैसरगंज और जरवल क्षेत्र में मंगलवार को आग ने खूब तबाही मचाई। पयागुपर के ग्राम शिवदहा बरगदही में आठ मकान जल गए। यहां संपत्ति बचाने में एक महिला जिंदा जल गई।
विज्ञापन


वहीं, कैसरगंज के जरवा गांव में 38 मकान खंडहर में तब्दील हो गए हैं। वहीं, एक महिला संपत्ति झुलस गई है। जरवल के मनेरा गांव में दो मकान जले हैं। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके अलावा नवाबगंज में लगी आग से एक ग्रामीण की हजारों की संपत्ति राख हो गई। हादसों में 29 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

पयागपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवदहा बरगदही में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से जुम्मन के घर में आग लग गई। परिवारीजन भाग खड़े हुए लेकिन जुम्मन की पत्नी घर के अंदर से बक्सा और अन्य सामान निकालने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान वह आग की लपटों से घिर गई। महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक भैंस भी जलकर मरी है। यहां आठ मकान जले हैं। लगभग 4 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया है।

वहीं, कैसरगंज के ग्राम गोड़हिया नंबर चार के मजरा जरवा निवासी जगमोहन के घर में मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।

चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। इसकी चपेट में आकर गांव निवासी मौजीलाल, दिनेश, रामप्रकट, तीरथराम, अखिलेश, संतोष, राजकुमार, लच्छाराम समेत 38 मकान जल गए।

ग्रामीणों की सूचना पर आधे घंटे बाद दमकल पहुंचा लेकिन तब तक ग्रामीणों की संपत्ति राख हो चुकी थी। संपत्ति निकालने के प्रयास में रामरूप की पत्नी रूपा झुलस गई है। उसे निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है।

तहसीलदार डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, ग्राम प्रधान पवन कुमार ने मौके का मुआयना किया है। तहसीलदार ने कहा कि सभी अग्निकांड पीड़ितों को राहत सहायता मुहैया होगी। 

इसी तहसील क्षेत्र के विकासखंड जरवल के ग्राम मनेरा मेें आरिफ और रियाज के मकान जलकर राख हो गए हैं। आरिफ के घर में डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल वाहिद कमाल ने रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। 

वहीं, नवाबगंज के इटहवा गांव निवासी जाहिद पुत्र मोगरे के घर में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में सात हजार रुपये, जेवर, कपड़ा, बर्तन जल गए। वहीं, एक बकरी व पांच मुर्गियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें