फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सिटी गोरखपुर में हैवानियत, घर में बंधक बनाकर इज्जत लूटी, बेरहमी से पीटा

Sat, 29 Jul 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
रेप और मारपीट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में हैवानियत बढ़ती जा रही है।। मोहद्दीपुर में शुक्रवार की सुबह युवक ने न सिर्फ महिला को घर में बंधकर बनाकर रेप किया बल्कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। हालांकि आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति विकलांग है। वह मोहद्दीपुर में किराए का कमरा लेकर रहती और चौका-बर्तन कर जीविकोपार्जन करती है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब महिला घर लौट रही थी। इसी दौरान तरकुलही टोला में दरवाजे पर खड़ा अनिरुद्ध निषाद उसे अपने घर में उठा ले गया।

आरोप है कि बंधक बनाकर उसने महिला के साथ रेप किया। महिला के विरोध करने पर उसने बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने डायल 100 पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्ध मनबढ़ है और आए दिन महिलाओं से छींटाकशी करता है। इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें