फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में वाहन भिड़े, ट्रक चालक की मौत

Mon, 01 Jan 2018 11:27 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में भीषण कोहरे के चलते सड़क दुघर्टनाएं बढ़ीं हैं। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में गुगौरा चौकी के समीप सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके पहियों की हवा चेक करते समय अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं घने कोहरे के चलते खड़े डंपर से बोलेरो टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

कस्बा कबरई के मोहल्ला झलकारी नगर निवासी रघुवीर (28 )पुत्र सीताराम ट्रक चालक है। सोमवार सुबह रघुवीर ट्रक लेकर महोबा की ओर आ रहा था तभी हाइवे में गुगौरा चौकी के समीप सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके चालक पहियों की हवा चेक करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान कोहरे के चलते तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रघुवीर को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
दूसरी घटना कानपुर सागर हाइवे में सूरा चौकी के समीप घटी। सोमवार की सुबह नववर्ष पर चार युवक बोलेरो कार से छतरपुर की ओर घूमने जा रहे थे।

तभी कोहरे के चलते बोलेरो सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। दुर्घटना में अमित दुबे (40) पुत्र गिरजानाथ निवासी कादीपुरा, अंकुर सिंह (28) पुत्र रूपेंद्र सिंह निवासी गांधी नगर, जयप्रकाश (32) पुत्र हरी नारायण निवासी पसवारा व सुरेश (36) निवासी मलकपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झंासी रेफर कर दिया। इसी प्रकार छतरपुर रोड में श्याम पैलेस के समीप एक ट्रक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें