फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी गई दोनाली बंदूक बरामद

Sat, 27 Oct 2018 12:15 AM IST
मंदिर से चोरी गई दोनाली बंदूक बरामद
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राठ। बालाजी मंदिर से दोनाली बंदूक चोरी करने वाले आरोपी को कस्बे में हमीरपुर रोड साईं मंदिर के निकट से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बंदूक के साथ सोने चांदी की अंगूठी, कार के कागजात और रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के चरखारी रोड स्थित बालाजी मंदिर से मंगलवार की रात साधु की कुटिया से टिकरिया गांव के रामकुमार लोधी पुत्र रामचरन की लाइसेंसी दोनाली बंदूक और साधु का बैग चोरी हो गया था। घटना के दौरान साधु और उसके भक्त मंदिर में आरती कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली पीके पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे मुखबिर ने बताया कि एक युवक हमीरपुर रोड साईं मंदिर के पास चिल्ली मोड़ पर दोनाली बंदूक के साथ खड़ा है। एसएसआई रामदास यादव, कांस्टेबल राजेंद्र यादव, विमल सिंह, गिरेंद्र सिंह के साथ पहुंच युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामसिंह राजपूत पुत्र मूलचंद्र निवासी बिहुंनी थाना मुस्करा बताया। आरोपी के पास से 11 हजार रुपये, दो कारतूस, कार के कागजात, अंगूठी आदि सामान बरामद हुआ है। हल्का इंचार्ज आरडी यादव ने बताया कि आरोपी रामसिंह साधु वेष में रहता है। बताया कि करीब चार साल पूर्व वह इसी मंदिर में रह चुका है।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें