फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मौसम के शिकार दो लोगों के शव मिले

Sat, 19 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामबन जिले के गांगरो इलाके में वीरवार की दोपहर को तेज बारिश के दौरान पस्सियों के साथ बहे सूमो में बहे तीन लापता यात्रियों में से एक का शव शुक्रवार दोपहर बाद मिल गया। उसकी पहचान मो. हुसैन निवासी चक्क सैय्यदपुरा सोपियां के रूप में हुई है। बाकी दो अन्य की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांगरो में हाईवे से पस्सियों के साथ बहे सूमो में कुल आठ यात्री सवार थे। जिनमें पांच को घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने बिसलरी नाले से निकाल लिया था। उनमें दो की मौत हो गई थी, जबकि तीन का इलाज चला था। उन्हें शुक्रवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने पर रामसू पीएचसी से श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

तीन लापता यात्रियों की तलाश शुक्रवार की सुबह से ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन कर रहा था। नाले में पानी का बहाव कम होने पर घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रामसू के पास बिसलरी नाले से एक शव बरामद हुआ। पहचान कराने पर पता चला कि यह शव उस मो. हुसैन का है जो सूमो के साथ नाले में गिरा था।
विज्ञापन


अब दो अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है। इस बीच रामबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले बैटरी चश्मा नाला इलाके में खाई से एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान ठिठरका संगलदान निवासी अयाज अहमद के रूप में हुई। वह पेशे से सूमो चालक है।

बताया जाता है कि मूसलाधार बारिश के कारण हाईवे बंद होने पर वह भी गाड़ी के साथ बैटरी चश्मा इलाके में फंसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक वीरवार रात को वह गाड़ी से उतर कर सड़क पर देखने गया था कि पस्सियों के गिरने का सिलसिला बंद हुआ कि नहीं।

तभी पहाड़ से पत्थर और पस्सियों गिरी, जिसके साथ वह भी बहकर खाई में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह रेडक्रास के वालंटियरों ने करीब ढाई सौ फुट गहरी खाई से शव को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें