फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: वाहन चोरी के आरोप में तीन अरेस्ट, 18 मोटर साइकिल बरामद

Sat, 17 Jun 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में गिरफ्तार वाहन चोरी के आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर के झोटावाड़ा पुलिस थाना ने शुक्रवार को एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में अमित साहू निवासी प्रतापनगर झोटावाड़ा, मनोहर सिंह निवासी उदावास झुंझुनूं और मनोज शर्मा निवासी सिरसी को गिरफ्तार किया है। ये लोग मास्टर चाबी से वाहन को ताला खोलकर उसे चुरा लेते थे और उसके बाद वाहन को अलग—अलग हिस्सों बेच देते थे। इस गिरोह ने वाहन चोरी की करीब तीन दर्जन वारदात करना कबूल किया है। इनकी सूचना पर वैशाली नगर और करणी विहार थाना इलाके से चुराई गई 18 मोटरसाइकल बरामद कर ली गई है। आरोपी मनोहर पर चोरी के और भी मामले दर्ज है वह स्थायी वारंटी है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 

गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह को अतिरिक्त उपायुक्त रतनसिंह के निर्देशन में बनी टीम पकड़ा है। टीम के सदस्यों ने उन इलाकों में नजर रखी जहां वाहन चोरी सबसे ज्यादा होती है। इसके बाद वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाकर इन आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें