फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किशोर डूबे, एक की मौत

Fri, 31 Mar 2017 11:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
राोते परिवार के लाोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचनपुर। सिरवनिया गांव के पास छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूबने लगे। आसपास के लोगों ने तीनों को निकाला। एक की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि तीसरा ठीक है। हादसे की वजह अवैध बालू खनन बताया जा रहा है।
विज्ञापन


­सिरवनिया गांव के दीपक प्रसाद 16 पुत्र स्व. श्रीराम प्रसाद और गोवर्धन 14 पुत्र सीताराम बांदा जिले के रहने वाले गोपी 16 पुत्र सतई शुक्रवार को दिन के तीन बजे छोटी गंडक नदी में नहाने गए। नहाने के दौरान सबसे पहले दीपक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए गोवर्धन कूदा तो वह भी डूबने लगा। यह देखकर गोपी बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। इस दौरान गांव के तमाम लोग भैंस चराने के लिए नदी की तरफ गए थे। किशोरों को डूबता देख सभी लोग दौड़कर पहुंचे।

नदी में कूदकर गांव के लोगों ने तीनों को निकाल लिया। दीपक की मौत हो गई, लेकिन गोवर्धन और गोपी को बचा लिया गया। गोपी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गांव के लोगों का कहना था कि वर्षों से यहां बालू का अवैध खनन हो रहा था। इसकी वजह से नदी गहरी हो गई थी। नहाने गए किशोर इस बात को समझ नहीं पाए। इसके चलते वे पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची तरकुलवा पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें