फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन में छह से अधिक चोरी, थाने में व्यापारियों का हंगामा

Mon, 28 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
14 दिन में छह से अधिक चोरी, थाने में व्यापारियों का हंगामा - फोटो : bureau
विज्ञापन
गेट का ताला तोड़ फड़ पर रखे 52 बैग सरसों चुरा ली। रविवार सुबह जैसे ही यह बात व्यापारियों को पता चली, उसके बाद व्यापारी वर्ग में रोष फैल गया। मंडी में सरसों की खरीद नहीं की गई। ऐसे में फसल बेचने पहुंचें किसानों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं देर शाम बरवाला थाने में पहुंचे व्यापारियों ने थाने में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। व्यापारियों का कहना था कि 14 दिन में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई। बीती रात नई अनाज मंडी की दुकान संख्या 99 के मालिक विनोद कुमार की सरसों की फसल चुराने वाले की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

चोर एक पिकअप गाड़ी में फसल को चुराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। तमाम मामलों की शिकायत पुलिस को देने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिसके चलते व्यापारियों में रोष बना हुआ है। व्यापारियों ने एलान किया है कि जब तक पुलिस चोरों को काबू नहीं करती है, तब तक वे शांत नहीं होंगे। फिलहाल मंडी व्यापारियों ने सोमवार को भी मंडी का कामकाज बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


चौकीदार को लेकर भी अजीब स्थिति
बरवाला में दो अनाजमंडी हैं। मार्केट कमेटी के सचिव विवेक पंघाल का कहना है कि विभाग द्वारा चौकीदार रखे हुए हैं। ये चौकीदार दिन के समय तक ही ड्यूटी देते हैं। रात के समय में मंडी में व्यापारियों की फसल की चौकीदारी व्यापारी अपने स्तर पर और एसोसिएशन की तरफ से रखे गए चौकीदार ही करते हैं। विभाग की तरफ से भी रात के लिए चौकीदार रखने संबंधित फिलहाल कोई परमिशन अभी तक नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों ने बताया कि वारदात के समय चौकीदार की आंख लग गई थी।

कब-कब हुई चोरी की वारदात
अनाजमंडी में चोरी की वारदातों की अगर बात करें तो यह सिलसिला करीबन दो सप्ताह से शुरू है। 13 मार्च को अनाजमंडी की पतराम दास-बजरंग दास फर्म से 16 बैग सरसों, 14 मार्च को जगमेंद्र-जयंत कुमार फर्म से 19 बैग, इसके अलावा मन्नी-राजेश कुमार की फर्म के 25 बैग और शनिवार को मंडी की दुकान नंबर 99 की विनोद कुमार की फर्म से 52 बैग सरसों की फसल चोरी हो गई।

किसान बोले, बोली नहीं होगी तो क्या करेंगे
अनाजमंडी के व्यापारियों द्वारा चोरी की वारदातों से रोषित होकर रविवार को मंडी में सरसों की फसल की खरीद एवं बोली नहीं की गई। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसान रामेश्वर दास, दीपक, प्रदीप, राममेहर, रोहतास, नफे सिंह आदि ने बताया कि वे सरसों की फसल लेकर अनाजमंडी आए थे, लेकिन बोली नहीं हुई।

मौसम भी खराब होने का डर है। सोमवार को व्यापारियों ने बोली नहीं करने का निर्णय लिया है, ऐसे में उन्हें नुकसान होने का भय सता रहा है। किसानों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर फसल की बोली करवाने की गुहार लगाई है।

पुलिस आरोपितों को काबू करे : एसोसिएशन
अनाजमंडी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह बात एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश बंसल, जयनारायण राजलीवाला और अन्य व्यापारियों ने कही। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपितों को काबू नहीं करती, व्यापारी पूरी तरह अनाजमंडी के कामकाज को बंद रखेंगे। 28 मार्च को एसोसिएशन की एक बैठक सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण धर्मशाला में बुलाई गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें