फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व महिला ने फांसी लगाई

Sat, 16 Feb 2019 11:51 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
इमिलिया थोक में महिला के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं में इमिलियाथोक निवासी एक महिला व युवक ने फांसी लगा ली। महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया, जबकि युवक ने कानपुर के कठेरूआ के पास ईट भट्ठे में फांसी लगाई है।
विज्ञापन


इमिलियाथोक निवासी रामकरन खंगार का पुत्र मक्खी (25) 12 फरवरी को कानपुर के कठेरूआ के पास ईट भट्ठे पर था। शुक्रवार देर रात उसने भट्ठे में ही फांसी लगा ली। इसकी सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मचा है। मक्सी अविवाहित था। दूूसरी घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है। गंगा सागर सोनकर की पत्नी आरती (26) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी होने पर गंगा सागर ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा। महिला के दो पुत्री व एक पुत्र है। इमिलियाथोक में रह रहे मृतका के चाचा बटलर सोनकर व भाई सरवन ने आरोप लगाया आरती ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। कहा पति आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन


कई बार समझाने के बाद भी आदत में सुधार नहीं हुआ। बताया पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें