गड़ासे से काट कर लाश फेंक गए हत्यारे
- फोटो : amar ujala
भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिगनल के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल व अन्य कागजातों की मदद से परिजनों को सूचना दी। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिगनल के समीप अप लाइन पर युवक का शव पड़े होने की सूचना जीआरपी पुलिस को मिली। इस पर एसआई विजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए।
मृतक के पास से मिले मोबाइल और कागजातों से शिनाख्त संभव हो सकी। पुलिस की सूचना पर पंजाब प्रांत के जिला मंसा निवासी मृतक का भाई दीपू उर्फ दीपक यहां पहुंचा। उसने बताया कि मृतक राहुल सिंह पुत्र तेजा सिंह उसका भाई था। पुलिस को राहुल के पास मिले पर्स में आठ मई का नेपालगंज रोड से गोंडा जंक्शन तक का टिकट भी बरामद हुआ।