बांदा। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव नाली में पड़ा मिला। शनिवार को उसके बड़े भाई की शादी मातमी माहौल में सामूहिक विवाह में हुई। डीएम कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ राजू (21) पुत्र रामनारायण वर्मा ई-रिक्शा चलाता था।
शनिवार को सुबह वह बड़े भाई सुनील की शादी के लिए खरीददारी करने घर से निकला था। लगभग दो घंटे बाद जीआईसी मैदान के पास नाली में उसका शव पड़ा देखा गया। सिर और चेहरे में चोटें भी थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक युवक को मिर्गी की बीमारी थी। मिर्गी का दौरा पड़ने से नाली में गिर गया और चोट लग जाने से मौत हो गई। युवक की मौत से घर में शादी का खुशियां मातम में बदल गईं। पोस्टमार्टम के बाद उसकी अर्थी उठी और उसी दिन दोपहर बाद मृतक के बड़े भाई सुनील का अतर्रा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की रस्म पूरी कर परिजन घर लौट आए।