फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी नीयत से महिला पर झपटा

Tue, 22 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर सब्जी की रखवाली कर रही महिला को एक युवक ने घसीटकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो युवक भाग निकला। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खरेला के एक गांव निवासी महिला खेत में सब्जी उगाने और रखवाली करती है। सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे महिला सब्जी के पौधों की निराई कर रही थी। उसी समय गांव का युवक आ गया। महिला से अश्लील हरकत करने लगा।

महिला के एतराज जताने पर युवक ने महिला का हाथ पकड़ कर खेत पर बनी झोपड़ी में खींचकर ले जाने की कोशिश की। महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख युवक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें