महिला चिकित्सक पर परिजनों ने पीड़ितों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने मेडिकल जांच करने से पहले ही पीड़ितों को झूठा बताया और उन्हें अपशब्द कहे।
राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को बुलंदशहर से लौट आई है। आयोग अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर बानो को समन भेजा है।
उन्हें तीन अगस्त को मुख्यालय आकर अपना पक्ष रखना होगा। महिला चिकित्सक पर जांच में देरी और बच्ची को डराने-धमकाने का भी आरोप है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा था, ‘पता नहीं, कहां-कहां से रेप की बात कहकर झूठे लोग आ जाते हैं।’
सोमवार को एक समाजवादी नेता ने अपने बयान में इस मामले को राजनीतिक रेप का नाम दिया था। आयोग इस मामले में भी संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।
जांच टीम की प्रमुख और आयोग सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम ने बुलंदशहर दौरे में जो कुछ देखा, उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसी हफ्ते दी जाएगी। रिपोर्ट की एक प्रति केंद्र सरकार को भी सौंपी जाएगी।