फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बलिया में घर में मिला मां-बेटी का शव, रेंग रहे थे कीड़े,  कमरे में मिली दो कीटनाशक की शीशी

Wed, 16 Dec 2020 07:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार की सुबह एक घर में मां व विवाहिता बेटी के शव पाए गए। शव पर कीड़े रेंग रहे थे और दुर्गंध उठ रही थी। मौत की जानकारी तब हुई जब गांव के एक पड़ोसी ने महिला के बेटे को फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। बेटे ने अपने भांजे को घर भेजा तो घर में दोनों के शव मिले। शव के पास से कीटनाशक की दो शीशी भी मिली है। 

विज्ञापन


रामनगर निवासी साठ वर्षीय मीरा देवी व उनकी विवाहिता बेटी गुड़िया सिंह 35 गुजरात से करीब एक माह पहले गांव लौटी थीं। बुधवार को मीरा देवी के बेटी राणा प्रताप को उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है। राणा प्रताप ने कर्ण छपरा निवासी भांजे संजीत सिंह को फोन कर घर भेजा।

संजीत जब मामा के घर पहुंचा तो अंदर घुसते ही उसे तेज दुर्गंध का महसूस हई और दोनों के शव नजर आए। उसने तत्काल मामले की जानकारी पीआरबी 112 को दी। सूचना मिलते ही दोकटी थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस को शव के पास कमरे में दो कीटनाशक की खाली शीशी मिली है। दोनों के शव सड़ गए थे और उनमें कीड़े रेंग रहे थे। मौके को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने एक सप्ताह पहले आत्महत्या की है।
विज्ञापन

 

प्रथमदृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव के पास कीटनाशक की शीशियां मिली हैं। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले सही जानकारी हो सकेगी और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक, बलिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें