फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में महिला का शव लेकर घूमता रहा कारोबारी, अवैध संबंधों के बीच रहस्य बनी मौत

Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार में मिला शव - फोटो : DEm
विज्ञापन
उत्तरी-दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में 40 साल की एक महिला की रहस्मय हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त अंजली के रूप में हुई है।  अंजली का शव उसके एक जानकार कारोबारी की ईको स्पोर्ट एसयूवी गाड़ी से बरामद हुआ। कारोबारी ने अंजली की बहन को कॉल कर उसके आत्महत्या करने की बात बताई थी।
विज्ञापन


अंजली की बहन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गाड़ी समेत कारोबारी नवीन (28) को हिन्दू कॉलेज के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि अंजली ने खुद ही गोली मारी या नवीन ने उसकी हत्या की। 

देर रात तक पुलिस नवीन से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अंजली का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अंजली अपने पति और दो बच्चों के साथ रोहिणी इलाके में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच थे अवैध संबंध

शव
वहीं कारोबारी नवीन अपने परिवार के साथ मल्कागंज इलाके में रहता है। नवीन की जूते बनाने की फैक्टरी है। करीब एक सप्ताह पूर्व ही नवीन की शादी हुई है। पुलिस को नवीन ने बताया कि पिछले करीब सात साल से वह अंजली को जानता था।

दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। मंगलवार शाम को नवीन ने अंजली को मिलने के लिए मौरिस नगर स्थित बोंटा पार्क बुलाया था। दोनों कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे।  इसी बीच अंजली ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इसके बाद नवीन ने अंजली की बहन को कॉल कर खुद भी आत्महत्या करने की बात बताई। इसके बाद नवीन कार में लाश को लेकर घूमता रहा। 

बाद में उसने हिन्दू कॉलेज के पास कार खड़ी कर दी। पुलिस ने उसे वहीं से दबोच लिया, लेकिन अंजली की मौत के सही कारणों पता नहीं चल पाया है। हालांकि नवीन भी मामूली रूप से घायल हुआ है, लेकिन अगर अंजली ने खुद को गोली मारी है तो वह पिस्टल कहां से लाई। वहीं नवीन ने अगर अंजली को मारा है तो हत्या का कारण क्या है। देर रात तक पुलिस आत्महत्या और हत्या के फेर में फंसी हुई थी। नवीन से गहन पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें