फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
जीतू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर से 12 दिनों से लापता बालक का शव कुछ दूर कुंआपुरा के पास कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो गांव की महिलाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शक के आधार पर चौकी इंचार्ज को तीन नाम बताए थे पर कुछ नहीं किया गया। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता और पुलिस के अधिकारियों के समझाने पर वे मानीं।  

  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी रामबिहारी पुत्र ज्योराखन का पुत्र जीतू (9) 16 दिसंबर को घर के बाहर से लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर 17 को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। 18 को तहरीर देने पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। विवेचना बदनपुर चौकी इंचार्ज कर रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उन्होंने तीन लोगों पर शक जाहिर किया था लेकिन चौकी इंचार्ज ने उनसे कोई पूछताछ नहीं। शुक्रवार को जगतपुर के पास स्थित कुआंपुरा के पास जानवर चरा रहे एक बालक ने जीतू का शव कुएं में उतराता देखा तो गांव में सूचना फैल गई। जानकारी मिलने पर जीतू के परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठने नहीं दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज विनोद चुपचाप खड़े रहे।

मौके पर पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने महिलाओं को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह व सीओ श्योदान सिंह ने भी पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पता चला है कि पुलिस भी अब बताए गए नामों के आधार पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें