थाना क्षेत्र के गांव नगला हर राय में मजदूरी पर गेहूं की कटाई करने के लिए आए युवक का शव मंगलवार को कुएं में मिला। युवक पांच अप्रैल को आया था और शाम से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव मेहदिया निवासी अवनीश कुमार (25)पुत्र बाबू राम को क्षेत्र के गांव नगलाहरराय निवासी बलराम अपने गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए पांच अप्रैल को लेकर आया था। लेकिन वह उसकी शाम को लापता था। बलराम के अलावा उसके परिवार के लोगों ने उसकी खोजवीन की लेकिन उसका कोईसुराग नही लग सका। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी प्रीति ने थाने में तहरीर दी थी जिसमें बलराम पर उसे जबरन ले जाने का आरोप लगाया था। मंगलवार को गांव के लोग अपने खेेतों पर गए तो अमृत लाल के खेत पर बने कुएं से लोगों को बदबू महसूूस हुई।
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव पड़ा दिखा पुलिस ने शव को निकलवाया। उसकी पहचान अवनीश के रूप में हुई। पुलिस को पेंट से मोबाइल 27 सौ रुपये व एक शराब का पौव्वा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि ऐसा लग रहा कि युवक कहीं शौच आदि के लिए गया और कुएं में गिर गया। कुएं की मुडेर नहीं बनी है। शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। वैसे प्रीति की तहरीर पर उसने अपहरण करने के शक में बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।