फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में व्यक्ति से पकड़ी दो किलो चरस     

Fri, 10 Feb 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा की तीसा पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरैण सिंह पुत्र भीखा राम निवासी बलवास खजुआ, तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब तीसा पुलिस सियोगा में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान नरैण सिंह सड़क के एक छोर से आता दिखा। उसने पुलिस को देख मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से दो किलो चरस बरामद हुई। डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें