फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

Sat, 29 Apr 2017 12:39 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
जाम लगाए लोग
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार कोतवाली इलाके के मिर्जापुर -वाराणसी राजमार्ग स्थित चेचरी मोड़ के समीप स्कूटी सवार शिक्षिका की ट्रैक्टर से धक्का लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़क पर आवागमन ठप कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को किसी प्रकार शांत करा कर आवागमन चालू कराया। मृतका परिजनों ने चालक के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के नैपुरवां ममोलापुर निवासी सिद्धनाथ सिंह की पुत्री विशाखा सिंह 25 वर्ष दरगाहशरीफ इलाके के रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। जो प्रतिदिन की तरह स्कूल के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। बताया गया कि ज्योंही वह चेचरी मोड़ के पास पहुंची तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षका के मौत की खबर लगते ही ग्रामीण इकटठा हो गए और चालक की गिरफ्तारी करने को लेकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें