शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो
- फोटो : demo pic
सिंभावली ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ने शिक्षकों के ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। इस मामले में ग्रुप एडमिन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है।
हापुड़ के सर्वोदय कालोनी निवासी संदीप सिरोही ने एसपी से की गयी शिकायत में कहा है कि उसका शिक्षक समूह गढ़मुक्तेश्वर के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। इसमें क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक व शिक्षिकाएं जुड़ी हैं।
इस ग्रुप पर सिंभावली ब्लाक के एक शिक्षक ने 25 अप्रैल को एक अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। इस गंदी हरकत से ग्रुप के सभी सदस्यों में गुस्सा है। उन्होंने इस सामाजिक अपराध पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ने मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।