फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान होकर सुपरवाइजर ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Sun, 17 May 2020 09:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • स्कूल में सील किए गए सुपरवाइजर के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया
  • सूदखोर के नाम का जिक्र नहीं, पुलिस ने अज्ञात पर खुदकुशी को उकसाने का केस दर्ज किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सुपरवाइजर विश्वनाथ राय ने सूदखोर से तंग आकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने सुपरवाइजर के सील कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है लेकिन उसमें किसी सूदखोर के नाम का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


इस वजह से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  विश्वनाथ राय की पत्नी व अन्य से पूछताछ के साथ ही स्कूल परिसर में स्थित कमरे की जांच के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के तारा परसिया निवासी विश्वनाथ राय (42) डिवाइन पब्लिक स्कूल बिछिया में वर्ष 2002 से नौकरी कर रहे थे। स्कूल प्रबंधक ने स्कूल परिसर में ही उनको रहने के लिए एक कमरा दिया था।
विज्ञापन


सात मई की दोपहर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। स्कूल में रहने वाला इलेक्ट्रिशियन मोनू उनकी तलाश करते हुए पहुंचा तो तीसरी मंजिल पर बंद कमरे के अंदर उनका शव लटकता मिला था। कौआबाग चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया था।

पुलिस ने विश्वनाथ का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट की तलाश की लेकिन उस समय कोई नोट पास में नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने विश्वनाथ का कमरा सील कर दिया था। परिवारीजनों से सूदखोरों से परेशान होने की बात कही थी।

जांच के बाद उनके रूम में एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उन्होंने सूदखोरो से परेशान होने का जिक्र किया था हालांकि किसी का नाम नहीं बताया था। विश्वनाथ राय 5 भाइयो में सबसे बड़े थे, वह तीन बेटियों सुमन, नंदिनी, सोनम के पिता थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें