औरास। थानाक्षेत्र के गांव जमालनगर में किशोरी ने घर में संदिग्ध हालात में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेत गए थे। चचेरी बहन को उसने खेलने के बहाने बाहर भेज दिया। परिजन घर लौटे तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जमालनगर निवासी राकेश की पुत्री पारुल (15) कक्षा नौ की छात्रा थी। उसने घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता खेत गए थे जबकि बाबा चौराहे पर बने दूसरे घर में थे। चचेरी बहन गुन्नी पारुल के साथ थी। पारुल ने गुन्नी से खेलने की बात कहकर घर से बाहर जाने के लिए कहा। गुन्नी खेलने निकल गई। उसी दौरान पारुल ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसओ संजय पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक किशोरी का अंतिम संस्कार हो चुका था। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। किशोरी के फांसी लगाने के पीछे गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एसओ संजय पांडेय ने बताया कि सौ नंबर पर सूचना मिली थी। मौके पर जाकर तफ्तीश की थी लेकिन फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है।