फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर ने गुप्तांग पर मारी लात, दो दिनों तक जांघ से बहता रहा खून

Tue, 10 Jan 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रै‌‌गिंग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मुंबई में जूनियर-सीनियर की लड़ाई में एक 12 के बच्चे के प्राइवेट्स पार्ट्स पर ऐसा हमला किया गया कि अब बच्चे के पार्ट्स से खून निकलना थम नहीं रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया गया। छात्र ने अपने साथ हुए इस बर्बर वाक्या का खुलासा भर्ती होने के दो दिन बाद किया। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए 16 साल के एक लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिड डे की खबर के मुताबिक तुलसीवाड़ी में रहने वाला पीड़ित पुणे के कोंडवा में बेतुल्ला उत्तम मदरसे में पढाई करता है और यहीं हॉस्टल में रहता है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर मुंबई आया, जहां रहने के कुछ दिनों बाद यानि 2 जनवरी को उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बहने लगा। शुरूआत में छात्र ने इसे गंभीरता से नहीं लिया पर खून बहना जब थम नहीं रहा था तब उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

दसवीं में पढ़ने वाले सीनियर ने मारी थी लात

ragging
पीड़ित ने बताया कि मदरसे में दसवी क्लास के छात्र से उसकी नोक-झोक हो गई थी तब सीनियर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार किक मारी। हमले के बाद उसने पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। खासतौर पर इसे रैगिंग से जुड़ी हुई घटना मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें