जालौन। कोतवाली के ठीक सामने चोरों ने तीन दुकानों की दीवार तोड़ कर लाखों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी। दुकानदारों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। कुलदीप पुत्र रामभरोसे निवासी सिरसा की दोगढी चौराहे पर कीटनाशक दवाइयों की दुकान है।
इसमें तकरीबन 23 हजार की कीटनाशक दवाइयों के अलावा 5 हजार नकद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने रामनारायन याज्ञिक की हेयर सैलून की दुकान से इनवर्टर व नकद मिला कर तकरीबन 30 हजार रुपये की चोरी की। चोरों ने इमरान की जनरल स्टोर से 30 हजार का सामान व 15 हजार नकद चुरा लिया। चोरों ने इस बार शटर तोड़ने की बजाए सभी चोरियों में दीवार में सेंधमारी की। इन घटनाआें को लेकर व्यापारियों ने गहरा रोष जताया है। उधर, सूचना मिलते ही कोतवाल फुं दनलाल व एसआई मोहित दुबे मौके पर पहुंच और मामले की जांच पड़ताल की।