बागी जद (यू) नेता शरद यादव को कथित तौर पर धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें कहा गया है कि अगर बिहार सरकार के खिलाफ बोले तो अंजाम भुगतना होगा।
एक 'राइट विंग ग्रूप' की ओर से कथित तौर पर एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें बिहार की राजनीति में दखल देने और राष्ट्र-विरोधी सेनाओं का समर्थन करने के लिए उन्हें चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें- शरद यादव को जेडीयू से बाहर निकालने की तैयारी, केसी त्यागी ने लिखा पत्र
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शरद यादव के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र के बारे में जानकारी दे दी है। पत्र हाल ही में उनके सरकारी आवास पर पोस्ट किया गया था, जो उन्हें राज्यसभा के सदस्य के तौर पर मिला है।
पत्र ने उन्हें चेतावनी दी है कि उन्हें बिहार सरकार और हिंदू हितों के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। अगर उन्होंने ऐसा किया तो नतीजा भुगतना होगा। पत्र में कहा गया है कि उन्होंने 'राष्ट्र-विरोधी' सेनाओं के साथ किनारा करके एक बड़ी गलती की है।