फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथास्थल पर एसडीएम ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

विज्ञापन
हाथ जोड़कर माफी मांगते उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
छिबरामऊ। कथास्थल पर बुधवार को हुए बवाल के दूसरे दिन एसडीएम छिबरामऊ मंशाराम वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आचार्य और ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। अपने बर्ताव पर भी खेद जताया और आचार्य से कथा प्रारंभ करने का आग्रह किया। इसके बाद कथा का आयोजन शुरू हो गया। शासन के निर्देश पर डीएम ने एडीएम डीपी सिंह से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि ग्राम हाथिन में बरमदेव स्थल पर 11 मई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। बुधवार को यहां से गुजर रहे एसडीएम छिबरामऊ मंशाराम की गाड़ी सड़क पर पड़ी पेड़ों की डाल के कारण रुक गई। एसडीएम और उनके हमराहियों ने कथास्थल पर पहुंचकर अनुमति दिखाने को कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि अनुमति न दिखा पाने पर एसडीएम ने ग्रामीणों और आचार्य के साथ अभद्रता की और कथा स्थल पर हमराहियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कर दी। कथा स्थल पर रखी फोटो और अन्य सामान फेंक दिया। एसडीएम के इस व्यवहार पर भड़के ग्रामीणों ने तालग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया था। जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार अबुल कलाम ने माफी मांगने के साथ ग्रामीणों को समझाया था। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम खुल सका था, लेकिन कथा नहीं प्रारंभ हुई थी। दूसरे दिन गुरुवार को एसडीएम मंशाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र दीक्षित एडवोकेट और कोतवाल संतोष कुमार व्यास के साथ कथास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आचार्य पंडित अनूप त्रिपाठी और ग्रामीणों से खेद जताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी और व्यास की गद्दी पर फल चढ़ाए। इसके बाद आचार्य द्वारा कथा प्रारंभ की गई।

इनसेट.......
डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
छिबरामऊ। ग्राम हाथिन में हुए बवाल के बाद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच अपर जिलाधिकारी धर्मपाल सिंह को सौंपी है। डीएम ने उन्हें 48 घंटे में जांच पूरी कर बिंदुवार आख्या सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीएम के व्यवहार की भी जांच की बात कही गई है।
विज्ञापन


इनसेट.......
पुलिस ने सड़क पर लगवाए दो बैरियर
छिबरामऊ। ग्राम हाथिन में सड़क किनारे बरमदेवस्थल पर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़क पर लकड़ी के बोटे डाल रखे थे, जिसको लेकर बुधवार को कथास्थल पर बवाल हो गया था। घटना के दूसरे दिन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कथास्थल के पास तालग्राम रोड पर दो बैरियर लगवा दिए, जिसे वाहनों की रफ्तार पर अंकुश रहेगा।



एसडीएम छिबरामऊ  पर कार्रवाई की मांग
कन्नौज।  बुधवार को छिबरामऊ के गांव हाथिन में हुए बवाल से के बाद गुरुवार को भाजयुमो नेताआें ने डीएम से कहाकि एसडीएम ने अमानवीय व्यवहार करते हुए हिंदू समाज की पुस्तक को फेंक कर अपमानित किया है। डीएम से कहाकि ऐसे अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि जिला प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह सभी जल्द सीएम से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराएंगे।  इस मौके पर श्यामजी मिश्रा, राहुल वर्मा, राम, अभिषेक पांडेय, शिवम मिश्रा, सार्थक मिश्रा, राबिन कश्यप समेत आदि लोग मौजूृद रहे।
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें