फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी की मौत

Fri, 15 Jun 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलूपुरा निवासी चंद्रशेखर (45) पुत्र बेनीप्रसाद गुरुवार की सुबह पत्नी सरोज कुमारी (40) को साथ बाइक से उरई आ रहे थे। शहर के कालपी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में उनके एक रिश्तेदार का इलाज चल रहा था। जिसे देखने के दोनों जा रहे थे। उरई आते ही जैसे ही वह लोग नर्सिंग होम के पास स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार चंद्रशेखर व सरोज को रौंद दिया।

विज्ञापन


गाड़ी का पहिया सरोज पर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट न लगाए होने से चंद्रशेखर के सिर में गहरी चोट आ गई। हादसा होते ही वहां पर हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद दुकानदार दौड़कर आए। भीड़ को देखकर स्कार्पियो सवार लोग गाड़ी वहीं खड़ी कर भाग निकले। दुकानदारों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल चंद्रशेखर को आनन फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। चंद्रशेखर की हालत  नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर उसमें सवार लोगों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें