फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील गेट पर रजिस्ट्रार कानूनगो की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Oct 2016 10:06 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
विज्ञापन
शव का जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के आवास के पास सदर तहसील के मुख्य गेट पर शनिवार को सरेशाम बदमाशों ने रजिस्ट्रार कानूनगो की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला तहसील या फिर परिवार की रंजिश से जुड़ा होना बताया है।
विज्ञापन

इंचौली थानाक्षेत्र के मसूरी गांव निवासी दीन दयाल (60) पुत्र छोटेराम सदर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो थे। शनिवार को कार्यवाहक तहसीलदार उदयवीर सिंह, रामबीर, सनी हैदर, हरवीर, स्नेह तिवारी और बीएलओ मतदाता सूची बनाने का काम कर रहे थे। शाम छह बजे दीन दयाल तहसील में ड्यूटी कर लौट रहे थे। इस दौरान गेट पर आते ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दीन दयाल के सीने में गोली मार दी। गोली लगते दीन दयाल जमीन पर गिर गए। जानकारी लगते तहसील परिसर से तहसीलदार और अन्य कर्मचारी समेत देहलीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आनन-फानन में रजिस्ट्रार कानूनगो को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि तहसील गेट पर पुलिस चेक पोस्ट बनी हुई है। जहां पर रोजाना शाम को पुलिस और पीएसी चेकिंग करती है। लेकिन शनिवार को वहां पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें