फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब नगर में किन्नर की सिर कुचलकर हत्या

Tue, 08 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्लाट में मिला शव, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जगदीशपुरा के गुलाब नगर में सोमवार सुबह किन्नर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई। 
विज्ञापन

कसबा पाडातरई, कवर्धा, छत्तीसगढ़ निवासी मोहिनी उर्फ मोना (30) पिछले 30 साल से विधायक गुटियारी लाल दुबेश की कोठी के पास गोकुल नगर में राजू डेयरी वाले के प्लाट में अकेला रहता था। वह किन्नर था। सोमवार सुबह आठ बजे गुलाब नगर स्थित एक प्लाट में झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। मोहिनी के सिर पर ईंट से कई प्रहार करके हत्या की गई थी। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोेगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मृतक मोहिनी का परिचित गोलू ठेकेदार पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। गोलू ने पुलिस को बताया कि मोहिनी अकेला ही रहता था। वह मजदूरी करके खर्च चलाता था। उसकी किसी से रंजिश के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। घटनास्थल से खून से सनी ईंट बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिली शर्ट
घटनास्थल पर एक शर्ट मिली है, जिस पर खून लगा है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। आशंका है कि मोहिनी ने हत्या से पहले संघर्ष किया। इससे आरोपी की शर्ट पर खून लग गया होगा। वह उसे उतारकर भाग गया। मोहिनी कोई मोबाइल भी नहीं चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें