फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर जा रहे बाइक सवार को दो पल्सर बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने कट्टे की बट मारकर घायल कर दिया। बाद में उसकी बाइक लूट ली और मौके से भाग निकले। किसी तरह लुटा बाइक सवार अपने गांव पहुंच कर वहां से कुछ लोगों के साथ थाने आकर पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर, पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जुआ निवासी 48 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र श्रीचंद्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम दिबियापुर के सेंट्रल बैंक की गली में रहने वाले अपने छोटे भाई अजब सिंह से मिलकर बाइक से गांव वापस जा रहा था। भर्रापुर से जुआ रोड पर जैसे ही वह बम्बे की पुलिया के समीप पहुंचा तभी पीछे से दो पल्सर बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने अपनी गाड़ियां उसकी बाइक के आगे लगा कर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया।

पल्सर पर बैठे दो युवक जो अपने हाथों में अवैध तमंचे लिए हुए थे। दलबीर के सिर व हाथ पर बट मारकर घायल कर दिया। उसकी बाइक लूटकर भाग निकले। किसी तरह दलबीर अपने गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ कुछ लोगों को साथ लेकर थाने आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस फोर्स उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह भाग निकले थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि वह घटनास्थल पर गए थे जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होती है अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें