फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Wed, 20 Sep 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  किच्छा।
विज्ञापन
किच्छा में बरा के निकट हुई दुर्घटना के घायल कर्ण का उपचार करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सितारगंज रोड पर बरा पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों को टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। हादसे के समय मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।  
विज्ञापन


ग्राम बरा निवासी कर्ण (19) पुत्र राम लाल सिलाई कढ़ाई का काम करता है। बुधवार की देर शाम कर्ण अपने मौसेरे भाई अशोक कुमार (20) पुत्र हरीशंकर निवासी ग्राम परेवा थाना बहेड़ी जिला बरेली के साथ बाइक संख्या यूपी क्यू 9935 से परेवा से बरा आ रहा था। अशोक बाइक चला रहा था जबकि कर्ण पीछे बैठा था। बरा पुलिस चौकी के कुछ आगे अशोक की बाइक सामने जा रही रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 2984 से टकरा गई। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कर्ण बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलभट्टा थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे ने घायल को पुलिस वाहन से अस्पताल भिजवाया। सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मृतक अशोक बाजार में पकौड़ी बेचता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

घायल तड़पते रहे, लोग बने तमाशबीन 
 सड़कों पर आये दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग बेहद अंसवेदनशील बने हुए हैं। पुलभट्ठा थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के समय वह थाने में थे। जैसे ही सूचना मिली वह घटनास्थल की ओर निकल गए। करीब 20 मिनट बाद वह मौके पर पहुंचे तो बड़ी तादाद में लोग खड़े थे। घायल घटनास्थल पर तड़प रहे थे, लेकिन किसी ने भी उनको अस्पताल भेजने की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने ग्रामीणों के इस व्यवहार पर रोष जताया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे मूकदर्शक बनने की बजाय घायल को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करवा सकते थे तो शायद अशोक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें