फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर रास्ते में वह उनसे मिली और...

Mon, 24 Jul 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
एक घर से जा रहा था और दूसरा घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात उससे हुई जो दोनों को ही अपने साथ ले गई। हम यहां रास्ते में मिली मौत की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहला मामला, अजमेर के रामगंज थाना इलाके का है। यहां के चंद्रवरदाई नगर का रहने वाला दुर्गाप्रसाद पॉलीटेक्निक काॅलेज में कार्यरत था। आज सुबह भी वह रोजाना की तरह घर से साइकिल चलाने निकले। इसी दौरान यहां रामगंज थाने के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद गंभीर घायल हुए दुर्गाप्रसाद को स्थानीय लोग जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मामला, सीकर के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां के अमरसर गांव निवासी सुभाष जांगिड़ बीती देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर त्रिवेणी से घर आ रहा था। रास्ते में धाराजी घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल हुए सुभाष को राहगीरों की मदद से राजकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस अब जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें