फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, दो घायल

Sat, 04 Mar 2017 12:25 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
घायलों को घटनास्थल से उठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला गांव के पास शुक्रवार को बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए। इसमें रिटायर्ड शिक्षक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस को दुर्घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिले। फिलहाल सिर में गंभीर चोट को ही मौत की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्रबाकरगंज के अलीगंज मोहल्ला निवासी सैयद अनीस अब्बास (62) रिटायर्ड शिक्षक थे। वह अपनी बेटी से मिलने उसके घर बाराबंकी गए थे। दोपहर को घर लौट रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला के पास सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक में थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रामकरन और उनके भाई मोहनलाल थे।

दोनों किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर हुसैनगंज एसएचओ एपी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को  एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रिटायर्ड शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। रास्ते में ही मौत हो जाने से परिजन कानपुर जाने की बजाय शव लेकर बीच से ही लौट आए। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि हादसे की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें