फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी वाले बाबू की ये करतूत नहीं देखी होगी पहले कभी, रिटायरमेंट के बाद करने लगा ये धंधा

Tue, 19 Sep 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान जहां अपने उसूलों और देश की सेवा के ल‌िए जाने जाते हैं वहीं दूसरी ओर आईटीबीपी का ही एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राम सिंह को पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राम सिंह ने रिटायरमेंट के बाद परचून की दुकान खोल दी और दुकान की आड़ में चरस बेचना शुरु कर दिया। उसके पास से 337 ग्राम चरस बरामद की गई है। 

पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय के मुताबिक वसंत विहार पुलिस के पास एक परचून की दुकान से नशा बेचने की शिकायत मिली थी। जांच में इसकी पुष्टि हुई तो पुलिस निगरानी करने करने में लग गई और आरोपी राम सिंह को रंगे हाथों चरस के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से राजस्थान निवासी राम सिंह आईटीबीपी से 2001 में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वह कई सालों से खुद चरस की लत का शिकार था। नशा करते हुए वह कब तस्कर बन गया उसे खुद भी मालूम नहीं पड़ा। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें