फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दी लिफ्ट फिर पिलाया जूस, बाद में महिला से किया रेप

Sat, 20 May 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
महिला से रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने एक व्यक्ति ने पहले महिला को अपनी बाइक पर बैठाया। फिर रास्ते में उसे जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर कमरे में ले गया। वहां पर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रहीं हैं।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह चंडीगढ़ जाने के लिए कुराली बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच उसका पड़ोसी हरविंदर सिंह वहां आ गया। उसने कहा कि वह भी उसी तरफ जा रहा है। ऐसे में वह उस पर विश्वास कर उसकी बाइक पर बैठ गई। जब वह खरड़ के पास पहुंची तो हरविंदर ने एक जूस बार के पास अपनी बाइक रोक दी। साथ ही उसने उसे जूस आफर किया।

महिला का आरोप था कि जूस पीने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सर में दर्द शुरू हो गया। फिर उसने हरविंदर से कहा कि उसे नजदीक अस्पताल मेें ले चलो। इस पर हरविंदर ने उससे कहा कि हम बाइक पर आए हैं। ऐसे में उसे धूप लग गई। इस कारण उसे ऐसा हो रहा है। इसके बाद वह उसे अपने जानकार के घर ले गया। वहां पर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली। साथ ही कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो इसके गलत नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें