फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Thu, 16 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेप पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी के साथ पट्टीदारी के युवक ने उस समय दुष्कर्म किया, जब वह खेत में धान की नर्सरी डालने के लिए बीज देने जा रही थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


13 जून को करीब एक बजे दिन में घटना को अंजाम दिया। उसने पीड़ित किशोरी को किसी से मुंह न खोलने की धमकी भी दी थी। जिसके डर से उसने दो दिन तक बात को दबाए रखा। मगर बुधवार को जब उसे परेशानी हुई तो उसने मां को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें