फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ कैदी , पकड़ा तो फाड़ डाली कर्मी की वर्दी

Sun, 29 Jul 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में जांच को लाए गए एक कैदी ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया। महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में राजपुरा जेल का विचाराधीन कैदी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।

विज्ञापन


बाद में उसे काबू कर लिया गया। लेकिन इस दौरान कैदी ने एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ डाली। मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी कर्मियों की मदद से कैदी को खंभे से बांधकर काबू कर जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे मौका पाकर कैदी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। कैदी भागने की घटना ने पुलिस कर्मियों के भी हाथ पांव फुला दिए। आनन फानन में मेडिकल कॉलेज परिसर में धरपकड़ अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते पकड़ लिया कैदी : एसपी

कुछ देर में ही कैदी को घेर लिया गया। पुलिस कर्मियों ने जैसे ही उसे पकड़ना चाहा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान कैदी ने एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ डाली।

वहीं सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज की सिक्योरिटी से कुछ कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और कैदी को खंभे से बांधकर काबू कर लिया गया। बाद में उसे हथकड़ी पहनाई गई और गाड़ी में बैठाकर राजपुरा जेल पहुंचाया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि अस्पताल से एक कैदी ने भागने की कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। कैदी मानसिक रूप से भी परेशान है। कैदी को सही सलामत राजपुरा जेल में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें