फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की अकाल मौत

विज्ञापन
राजीव कुमार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था कि पानी के तेज बहाव में आ गया। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जिले के दो विभिन्न क्षेत्रों में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में पंचैरी के लोलनपात क्षेत्र के पहाड़ पर बकरियां चराने गया युवक फिसलकर नीचे गिर गया। दूसरे हादसे में युवक तवी नदी में डूब गया। पंचैरी तहसील की लांदर पंचायत के लोलनपात गांव में चैन सिंह पुत्र मनसा राम बुधवार की शाम को बकरियां चलाने गया हुआ था।
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि वह रात तक लौटा नहीं। पूरी रात घर के लोग परेशान रहे। सुबह गांव के लोगों ने उसे मृत अवस्था में पहाड़ से गिरा हुआ पाया। तब इसकी जानकारी परिवार वालों को और पुलिस को दी गई। वहीं किशनपुर क्षेत्र में बक्करवाल समुदाय का शकूर अहमद (22) तवी नदी में नहाते समय डूब गया।

उसके पिता ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ तवी नदी में तिरपाल धोने के लिए गया हुआ था। इस दौरान शकूर ने नहाने की बात कहकर तवी के किनारे पर गया। तभी उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता था, इसके कारण वह अपने आप को संभाल नहीं पाया। दुर्भाग्य से न तो उसके शकूर के बड़े भाइयों को तैरने आता था और न ही उसके पिता को। इसके कारण उसे कोई बचा नहीं सका। दोनों ही मामलों में घरवालों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम किसी ही शवों को घरावालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें