फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के रोहटा गांव में कर्फ्यू, पुलिस का ऐलान- दिन ढलते ही घरों में चले जाएं लोग

Mon, 26 Sep 2016 10:44 PM IST
टीम डिजिटल

सार

पुलिस ने माइक लेकर गांव में किया ऐलान, रात आठ बजे बाजार बंद करे और घर से न निकले 
दिन में भी कोई बाइक सवार हेलमेट न लगाए और न ही मुंह पर कपड़ा बांध कर निकले 
विज्ञापन
हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा गांव में 50 हजार का इनामी कुख्यात मोनू रंगदारी न देने पर करीब 12 लोग की हत्या कर चुका है। जिसके चलते गांव में दहशत का माहौल है। एसटीएफ, पीएसी और पुलिस महकमे के धुरंधर इंस्पेक्टर और दरोगा उसकी तलाश में लगे हैं। बावजूद मोनू का गांव में लगातार आना जाना है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। सोमवार को मोनू ने फिर गांव में एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन

पुलिस का ऐलान, शाम होते ही घरों में छुप जाएं

बैठक लेते सीओ बृजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात मोनू जाट के खौफ से रोहटा गांव में पुलिसिया ‘कर्फ्यू’ लगा दिया गया। गांव में दहशत और लगातार मोनू की धमकी को देखते सोमवार को रोहटा में पुलिस ने माइक लेकर ऐलान किया कि रात आठ बजे मार्केट की सभी दुकानें बंद होनी चाहिए। लोग दिन ढलते ही अपने-अपने घरों पर चले जाएं। साथ ही कहा कि दिन में भी कोई भी गांव में हेलमेट या फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर न चले। इससे ग्रामीणों में और दहशत का माहौल बन गया। 
 

नाकाम पुलिस फैला रही दहशत

पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला
मोनू को पकड़ने में फेल पुलिस अब ऐसा करके रोहटा में दहशत का माहौल फैलाने में लगी है। सवाल है कि पुलिस में खौफ देखकर गांव का कौन शख्स मोनू की जानकारी पुलिस को देगा। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने ही मोनू को बड़ा बदमाश बनाया है। कई बार पुलिस के सामने मोनू हत्या करके गया और पुलिस तमाशा देखती रही। 

चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा

पुलिस का पहरा
रोहटा में पुलिस का चप्पे चप्पे पर पहरा लगा है। बावजूद मोनू आता और लोगों को धमकी देकर चला जाता। इसको लेकर गांव के लोगों में चर्चा है कि आखिर पुलिस उसको गिरफ्तार करने से क्यों कतरा रही है।

पुलिसकर्मियों ने लंबी छुट्टी और ट्रांसफर के लिए प्रार्थना पत्र दिए

monu
कुख्यात मोनू जाट की दहशत ग्रामीणों के साथ-साथ अब पुलिसकर्मियों में भी फैलने लगी है। रोहटा थाने में तैनात कई पुलिसकर्मी लंबी छुट्टी या दूसरे थाने में ट्रांसफर करने की सिफारिशें लगवा रहे हैं। वहीं एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की क्लास ली और सभी के प्रार्थना पत्र कैंसिल कर दिए। एसएसपी ने कहा कि मोनू के पकड़े जाने के बाद ही छुट्टी मिलेगी। 

मोनू पकड़ा जाए, तब देखेंगे प्रार्थना पत्र : एसएसपी

police
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने रोहटा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रार्थना पत्र कैंसिल कर दिए। एसएसपी ने साफ कहा कि कुछ पुलिसकर्मी लंबी छुट्टी या रोहटा थाने से ट्रांसफर कराना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कुख्यात मोनू की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिसकर्मियों का कोई भी बहाना नहीं चलेगा। कुख्यात मोनू की गिरफ्तारी के बाद ही छुट्टी भी मिलेगी और ट्रांसफर भी होगा।
विज्ञापन

दो जिलों की पुलिस कर रही तलाश

police
50 हजार के इनामी मोनू जाट की तलाश में एसटीएफ के साथ मेरठ और बागपत की पुलिस लगी हुई है। आईजी ने जोनल क्राइम ब्रांच और मेरठ, बागपत की क्राइम भी लगाई हुई है। एसपी देहात खुद इस मामले में गंभीरता से लगे है। पुलिस ने मोनू की तलाश में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स लगा रखी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें