फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को थाने में ही पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झंसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस का कारनामा एक बार फिर सुर्खियाें में है। दबंगों की शिकायत करने थाने पहुंचे पीड़ित की फरियाद सुनने की बजाय पुलिस ने उन्हें ही पीट दिया। परिजनाें का आरोप है कि दबंग थाने की कुर्सी पर बैठे थे और उनके सामने ही पुलिसकर्मी ने उनको पीटा। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने परिवार समेत कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की है। जहां उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार स्थित ब्रह्मनगर निवासी लालाराम बीमार हैं, उनकी पत्नी व पुत्री सब्जी का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। बुधवार की सुबह वह घर से कुछ दूरी पर लगे हैंडपंप पर पानी भरकर लौट रहे थे। इसी बीच दबंगों ने रोक लिया और पुन: उस रास्ते से निकलने को मना किया। जब उन्हाेंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनको पीटा। आरोप है कि दबंग अपने साथियों के साथ उसके घर आ गए और घर में घुसकर उसकी पुत्री, बेटी को भी पीटा। जिससे शरीर पर निशान बन गए। आरोप है कि वे शिकायत करने थाने पहुंचे, जहां दबंग पहले से ही थाने में कुर्सी पर बैठा था। आरोप है कि पुलिस ने उसकी मारपीट कर थाने से भगा दिया। इसके बद वे परिवार समेत एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे। जहां एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें