फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई उड़ीसा की नाबालिग से हो रही शादी

Sat, 02 Jun 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज।
विज्ञापन

उड़ीसा से लाई गई नाबालिग के साथ हो रही युवक की शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। युवक और नाबालिग लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस आशा ज्योति केंद्र पहुंची।
विज्ञापन


यहां आशा ज्योति केंद्र की टीम और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ की।

 शहर के दीदारगंज मोहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने मामा की मदद से उड़ीसा के बालेश्वर जिले के रुकसा क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने घर ले आया। लड़की के साथ उसकी दादी भी साथ आई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 20 वर्षीय युवक परिजनों की सहमति से लड़की से शादी करने जा रहा था। शादी का जोड़ा पहनाकर लड़की को मंडप के पास लाया गया।

तभी पड़ोसियों की सूचना पर आशा ज्योति केंद्र की मैनेजर सुप्रिया पांडेय के साथ चौकी प्रभारी कंचनलता मौक पर पहुंचीं और शादी रुकवा दी।

नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में लेने के साथ शादी करने वाले युवक और उसके मामा, मां और लड़की की दादी को हिरासत में लेकर आशा ज्योति केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें