फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पिता से मिलने गया था, दहेज हत्या के केस में वांछित था, पकड़ा गया

Mon, 27 Jan 2020 11:27 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मंडलीय कारागार के पास से पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित युवक को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह पिता का हाल जानने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन


दरअसल, दहेज हत्या के ही केस में बंद पिता को कुछ सामान पहुंचाने और हाल जानने के लिए बेटा राजेश निषाद जेल पहुंचा था। उसी बीच उसकी सूचना किसी ने सीओ कैंट सुमित शुक्ला को दे दी। सीओ के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को पकड़ा और फिर प्रधान को बुलाकर पहचान कराई गई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खोराबार के अजवनिया गांव निवासी राजेश निषाद की पत्नी गोदामी देवी की 21 अगस्त 2019 को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोदामी के भाई राम जगत निषाद की तहरीर पर पति राजेश, ससुर विश्राम निषाद, सास पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सास, ससुर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित पति की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें